ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार में एक ही परिवार की दो लड़कियों की डूबने से मौत, गंगा में स्नान के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: मुंगेर में गंगा नदी में स्नान के दौरान दो लड़कियां डूब गईं, जिला प्रशासन की गोताखोर टीम खोज में जुटी, तेज बहाव के कारण अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर से दुखद खबर सामने आई है, जहां गंगा नदी में नहाने गई एक ही परिवार की दो लड़कियां डूब गईं। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। जिला प्रशासन की पहल पर गोताखोरों की टीम दोनों लड़कियों की खोज में जुटी है, लेकिन गंगा में तेज बहाव होने के कारण अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।


जानकारी के मुताबिक,  हरिणमार थाना क्षेत्र के बुढवा घाट पर यह घटना घटी। झोवाबहियार निवासी कुमोद मंडल की 12 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी और उसके मामा रौशन मंडल की 17 वर्षीय पुत्री गूंजा कुमारी जो अपने फुफा से मिलने आई थी, दोनों बहनें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए घर से निकलीं। बुढवा घाट पर स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।


नहा रहे अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी बेटियों को न पाकर हाहाकार मच गया। स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई, जिसके बाद गोताखोरों ने गंगा में खोज शुरू की, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई पता नहीं चला। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता