ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

आरा में पटना STF की बड़ी कार्रवाई: हथियार और कारतूस के साथ तस्कर को दबोचा

भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र में पटना STF ने हथियार तस्कर को 6 पिस्टल और 150 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Bihar
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है,जहां पटना स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियाव गांव में छापेमारी कर एक कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से 6 पिस्टल और 150 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और इसमें पटना STF के साथ भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भाग लिया।


आरा से इस वक्त की बड़ी ख़बर आ रही है जहां पटना एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी संख्या में हथियार और सौ से ज्यादा की संख्या में जिंदा कारतूस के साथ तस्कर को दबोचा है। पटना एसटीएफये भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई पटना एसटीएफ की तरफ से की गई है। दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियाव गांव की है। 


जहां पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कमरियाव गांव में एक युवक के पास भारी मात्रा में हथियार एवं जिंदा कारतूस है। सूचना पाकर पटना एसटीएफ फौरन हरकत में आ गई और अपनी टीम के साथ भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना के कमरियाव गांव में छापेमारी शुरू कर दी। वहीं पटना एसटीएफ और अजीमाबाद थाना की संयुक्त छापेमारी में पुलिस से कमरियाव गांव निवासी राजकपूर को 6 पिस्टल और 150 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है। पकड़ा गया हथियार तस्कर पूर्व में भी हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है। भोजपुर पुलिस इसको बड़ी संफलता मान रही है और पकड़े गए इस हाथियार तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है।