ब्रेकिंग
ऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू; नवनिर्वाचित सदस्यों को स्पीकर ने दिलाई शपथ

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो गई। 22 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 11 बजे से विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू; नवनिर्वाचित सदस्यों को स्पीकर ने दिलाई शपथ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो गई। 22 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 11 बजे से विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं थे। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने रूपौली से नवनिर्वाचित सदस्य शंकर सिंह को शपथ दिलाई है।


दरअसल, आज यानी 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र की शुरुआत हो गई, जो आगामी 26 जुलाई तक चलेगा। मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी। कुल पांच दिनों के सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा जबकि 26 जुलाई को परिषद में मुहर लगेगी।


आज पहले दिन विधानसभा में रूपौली के नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह को विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने शंकर सिंह को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। इसके बाद दिवंगत लोगों के प्रति सदन में शोक संवेदना व्यक्त की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति पूरे सदन की तरफ से संवेदना जताई। 


मानसून सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखा गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट सरकार की तरफ से सदन में पेश किया।इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


बता दें कि 23 और 24 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 23 जुलाई को ही विधान परिषद में गैर सरकारी संकल्प पेश होंगे और 24-25 जुलाई को राजकीय विधेयक सदन में लाए जाएंगे। 25 जुलाई को विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और वोटिंग होगी। इस दौरान विनियोग विधेयक पर भी मुहर लगेगी। सत्र के आखिरी दिन यानी 26 जुलाई को सदन में गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे।