ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, छत पर खड़ी लड़की को लगी गोली

NALANDA: नालंदा में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ अंधाधुंध फायरिंग में एक लड़की को गोली लग गई। गोलीबारी के दौरान लड़की अपने घर की छत पर खड़ी थी, तभी एक गोली जाकर उ

बिहार: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, छत पर खड़ी लड़की को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ अंधाधुंध फायरिंग में एक लड़की को गोली लग गई। गोलीबारी के दौरान लड़की अपने घर की छत पर खड़ी थी, तभी एक गोली जाकर उसे लग गई। 


दरअसल, नूरासराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच गोलीवारी की घटना हुई। इस दौरान छत पर मौजूद एक लड़की के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


घायल अंजलि सिन्हा के परिवार वालों ने बताया कि गांव के गुड्डू पासवान और सोनू पासवान में पूर्व से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद शोर सुनकर गांव के लोग अपने अपने छत के ऊपर पहुंचे। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई और एक गोली अंजलि के पैर में लग गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही नूरासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता