ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

बिहार उपचुनाव : मोहन गुप्ता दोपहर 12 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन, कई मंत्री होंगे शामिल

PATNA : बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इन दोनों सीटों पर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के तरफ राजद के उम्मीदवार मैदान में होंग

बिहार उपचुनाव : मोहन गुप्ता दोपहर 12 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन, कई मंत्री होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इन दोनों सीटों पर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के तरफ राजद के उम्मीदवार मैदान में होंगे। जहां राजद ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी तो वहीं गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक गोपालगंज सीट के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता गुरुवार 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इनके नमांकन के बिहार सरकार के कई मंत्री के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।



जानकारी हो कि, गोपालगंज विधानसभा से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता पेशे से सोना-चांदी के बड़े व्यवसायी हैं। इनका संबंध राजद से काफी पुराना है। यह 1973 से रजानीति में हैं। इन्होंने जेपी आंदोलन के समय छात्र राजनीतिक से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की है। इसके साथ ही यह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं।



बता दें कि, इससे पहले भी यह गोपालगंज से राजद के दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस के खाते में सीट जाने के बाद मोहन प्रसाद गुप्ता को बैठना पड़ा था, लेकिन अब बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री के निधन के उपरांत खाली हुई इस विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजद ने इनपर भरोसा किया और गोपालगंज विधानसभा में वैश्य समाज के नेता को उम्मीदवार बनाया है।



इसके बाद अब मोहन गुप्ता आज यानी 13 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इनके नमांकन में महागठबंधन के सभी दलों के नेता और बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। मोहन प्रसाद गुप्ता पिछले एक महीने से चुनाव को लेकर जनसंपर्क कर रहे थे और चुनाव को लेकर सक्रिय थे।

टैग्स