ब्रेकिंग न्यूज़

Namo Bharat Rapid Express: 120kmph की गति से लोकल ट्रैक पर फर्राटे मारेगी मेट्रो, आरा से पटना-बक्सर जाना होगा आसान; किराया मात्र इतना Bihar News: बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट तैयार, जानिए... कब होगा चालू? Sultanganj Aguwani Bridge: फिर शुरू हुआ सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का निर्माण, नए डिजाइन के साथ इतने महीने में होगा तैयार Bihar Crime News: शिवहर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bihar Weather: राज्य में इस दिन से भारी बारिश, IMD ने जारी कर दी चेतावनी सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं

बिहार उपचुनाव में होगी महागठबंधन की जीत, चिराग को बताया गद्दार, सूमो को कहा रिजेक्टेड माल

1st Bihar Published by: Updated Thu, 03 Nov 2022 05:56:03 PM IST

बिहार उपचुनाव में होगी महागठबंधन की जीत, चिराग को बताया गद्दार, सूमो को कहा रिजेक्टेड माल

- फ़ोटो

PATNA : सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जदयू के तरफ से गुरुवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, मदन सहनी जी शीला मंडल सम्मिलित हुई। इस दौरान इन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया। वहीं, इस दौरान बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा उपचुनाव में जीत का दावा पेश कर रही भाजपा को लेकर भी जोरदार हमला बोला गया। 


बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों का चाल- चलन और चरित्र अपने ढंग का है जिसे सभी जानते हैं। वो लोग पूरे तौर पर अहंकार में डूबे हुए हैं और दूसरे दलों पर कमेन्ट करना, अनर्गल बयानबाजी करना और बेवजह की राय देना उनका काम है। उनका स्वयं का भविष्य क्या है एक बार इसपर विचार कर लें तो अच्छा हो। इसके अलावा उन्होंने चिराग पासवान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि चिराग एनडीए का गद्दार है। मंत्री ने कहा कि एनडीए में रहकर एनडीए के ही उम्मीदवार को हराने के लिए चिराग मैदान में थे। ये गद्दारी नहीं तो और क्या है?


वहीं, बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्रियों ने एक सुर में कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों जगह हो रहे उप चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है। भाजपा के लोग सत्ता से बाहर होने के बाद से जल बिन मछली वाली स्थिति में हैं क्योंकि वो अच्छी तरह से जानते हैं कि राज्य के लोग माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हैं। भाजपा आज अकेले हैं और आने वाले समय में जनता उन्हें उनकी असल स्थिति में ला देगी। 


इसके आलावा जदयू नेतायों के तरफ से भाजपा नेता सुशील कुमार को लेकर भी जोरदार हमला बोला गया। जदयू नेता ने कहा कि सुशील मोदी आज क्या कुछ बोल रहे हैं, बिहार की जनता देख रही है। हम लोग भी देख रहे हैं. लेकिन, ये वही सुशील मोदी थे जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल कहा करते थे।आज उनकी भाषा बदल गई है।  भाजपा में अपनी जगह बनाने के लिए वह कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं। वह भाजपा के रिजेक्टेड माल हैं। 


 वहीं,परिवहन मंत्री शिला मंडल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार में पूरे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था है, यहाँ सभी को अपनी बात रखने की आजादी है। इसके आलावा चिराग पासवान द्वारा इस उपचुनाव में भाजपा के समर्थन देने को लेकर कहा क चिराग पासवान जी की तो 2020 के चुनाव में भी भाजपा का साथ दे रहे थे। उन्होंने जो किया है उसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना ही होगा। इसके आलावा महागठबंधन के अंदर काडीनेशन कमिटी संबंधी सवाल पर कहा कि सभी पार्टी के नेता आपस में विचार कर उपयुक्त समय पर निर्णय लेंगे।