ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: उपद्रवियों ने मंदिर के शिवलिंग को तोड़ा, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, इलाके में तनाव

JAMUI: जमुई शहर के त्रिपुरारी घाट स्थित भूतेश्वर नाथ शिव मंदिर में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस वक़्त हुई

बिहार: उपद्रवियों ने मंदिर के शिवलिंग को तोड़ा, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, इलाके में तनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई शहर के त्रिपुरारी घाट स्थित भूतेश्वर नाथ शिव मंदिर में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस वक़्त हुई जब लोग पूजा करने मंदिर गए। शिवलिंग को खंडित देखतक लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव है।


दरअसल, सोमवार की सुबह इलाके के लोग भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नगर थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी नदी घाट पर बने भूतेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग को खंडित देख हैरान रह गए। उसके बाद यह बात धीरे धीरे पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मंदिर को देखने के लिए लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और लोग तरह तरह की बातें करने लगे।


घटना की जानकारी मिलते ही जमुई डीएसपी टाउन थाने की पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ऐसी हरकत किसने की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल मंदिर में ताला बंद कर दियागया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता