ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: ट्रक और बस की सीधी भिड़ंत, हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पांच की हालत नाजुक

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बिहार से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसा यूपू के बापुड़ जिले के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के अकड़ोली के पास

बिहार: ट्रक और बस की सीधी भिड़ंत, हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पांच की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बिहार से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसा यूपू के बापुड़ जिले के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के अकड़ोली के पास हुआ है। बस की तेज रफ्तर ट्रक से सीधी टक्कर हो गई है। बस पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के खटोलवा गवंद्री से हरिद्वार जा रही थी।


इस हादस में बस पर सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए है। घायलों में से पांच लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से पांच श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, केसरिया के खटोलवा गवंद्री से श्रद्धालुओं को लेकर बस बीते 29 फरवरी को तीर्थ यात्रा पर निकली थी।


अयोध्या और वृंदावन के बाद बस श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक के चालक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में कुल 19 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि हर साल श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थ यात्रा पर निकलता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्रद्धालु यात्रा पर निकले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो गए हैं।