ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

बिहार: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, तिलक में जाने के लिए घर से निकले थे बाप-बेटा

JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद में सुबह सवेरे ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बाप-बेटा था। दोनों एक रिश्तेदार के तिलक समारोह म

बिहार: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, तिलक में जाने के लिए घर से निकले थे बाप-बेटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद में सुबह सवेरे ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बाप-बेटा था। दोनों एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटना टेहटा स्टेशन के पास की है।


मृतकों की पहचान गया जिले के बाला बीघा गांव निवासी श्रवण कुमार और उनका बेटा जैकी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा घर से तिलक समारोह मे जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान टेहटा स्टेशन के पास रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों बाप-बेटा की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।


उधर, जब दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने फोन कर रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकर उनका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच जानकारी मिली कि दोनों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहानाबाद रेल थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता