ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बारात जा रहे तीन लड़कों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत

BANKA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। सहरसा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अब बांका में सड़क दर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन युवक बाइक पर स

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बारात जा रहे तीन लड़कों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। सहरसा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अब बांका में सड़क दर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन युवक बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद डाला, जिससे दो लड़कों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अमरपुर कजरैली पथ पर नवटोलिया गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान भागलपुर के गौराचौकी गांव निवासी विरेंद्र यादव के 17 साल के बेटे सूरज कुमार, रंजीत पंडित के 10 वर्षीय बेटे रवि पंडित के रूप में हुई है जबकि बिट्टू यादव घायल बताया जा रहा है। तीनों लड़के बाइक पर सवार होकर बांका के गोलाहू गांव बारात जा रहे थे। इसी दौरान अमरपुर-कजरैली पथ पर नवटोलिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद डाला।


इस हादसे में बाइक सवार तीनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लड़कों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स