ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: थाना से कुछ ही दूरी पर CSP संचालिका से लूट, लाखों रुपए लूटकर ले गए बदमाश

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालिका से करीब 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस

बिहार: थाना से कुछ ही दूरी पर CSP संचालिका से लूट, लाखों रुपए लूटकर ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालिका से करीब 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग की इस घटना में गोली संचालिका के परिजन को छूकर निकल गई। दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के खैय पुल के पास की है।


बताया जा रहा है कि यूको बैंक की सीएसपी संचालिका सविता जयसवाल वीरपुर यूको बैंक से 3 लाख रुपए निकालकर अपने देवर विकास कुमार के साथ बाइक से सरौंजा गांव जा रही थी। इसी दौरान थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक दिया और लूटपाट करने लगे। जब सीएसपी संचालिका के देवर ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल बाइक सवार युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। लोगों का कहना है कि थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर लूट की वारदात हो जाती है और पुलिस को खबर तक नहीं लगती है।