ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: लोगों के हत्थे चढ़ीं तीन शातिर महिला चोर, ग्राहक बनकर दुकान में कर रही थीं चोरी; जमकर हुई नोकझोंक

KATIHAR: कटिहार कपड़े की दुकान में ग्राहक बनकर आई तीन महिला चोरों को कपड़ा चोरी कर भाग रहे दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला चोर और दुकानदार के बीच चोरी के मामले को

बिहार: लोगों के हत्थे चढ़ीं तीन शातिर महिला चोर, ग्राहक बनकर दुकान में कर रही थीं चोरी; जमकर हुई नोकझोंक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार कपड़े की दुकान में ग्राहक बनकर आई तीन महिला चोरों को कपड़ा चोरी कर भाग रहे दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला चोर और दुकानदार के बीच चोरी के मामले को लेकर जमकर नोक झोक और हाथापाई हुई। मामले की सूचना सहायक थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिला चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। घटना सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी की है।


दुकान के संचालक ने बताया कि वह अपनी दुकान पर अपने स्टाफ को छोड़कर खाना खाने बगल में ही घर गए हुए थे। इतने में स्टाफ ने फोन कर जानकारी दी कि ग्राहक के रूप में आई तीन महिला चोर उसके दुकान में आई और अपने बैग में कुछ कपड़े छुपा कर भाग रही हैं, जिसे पकड़ कर रखा गया है। वह बिना खाना खाए अपनी दुकान पर दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि तीन महिला चोर को वहां के स्थानीय दुकानदारों की मदद से पकड़ कर रखा गया है। महिला चोर से जब एक स्थानीय महिला दुकानदार ने पूछताछ की तो वह उस भीड़ पड़ी जिसके कारण दोनों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी।


लोगों ने जब महिलाओं के बैग और पास में रखे झोले की जांच की गई तो उनके झोले से लेडिस और जेंट्स अंडर गारमेंट्स के चार छोटे-छोटे कार्टून बरामद किया। चोरी किए गए उक्त सामान की कीमत लगभग सात हजार बताया गया है। घटना की जानकारी सहायक थाना पुलिस और 112 को दी गई घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तीनों महिला चोर को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता