ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, छोटे भाई को बचाने के चक्कर में बड़े की भी गई जान

KAIMUR: कैमूर में दो सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। खेलने के दौरान दोनों सगे अचानक घर से लापता हो गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच ग

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, छोटे भाई को बचाने के चक्कर में बड़े की भी गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में दो सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। खेलने के दौरान दोनों सगे अचानक घर से लापता हो गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव की है।


मृत बच्चों की पहचान मामादेव गांव निवासी मिथुन पासी के 6 साल के बेटे सन्नी कुमार और पांच वर्षीय बेटे संगम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सोमवार की देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान ही लापता हो गए थे। 


काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की अहले सुबह गांव के बाहर तालाब में दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने गया होगा और उसकी भी डूबने से मौत हो गई होगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता