ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, खेल-खेल में हुआ दर्दनाक हादसा

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौ

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, खेल-खेल में हुआ दर्दनाक हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव की है।


मृतक दोनों भाइयों की पहचान पहेतिया निवासी विजय सहनी के 6 वर्षीय बेटे अमित कुमार और आठ साल के बेटे यश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई शुक्रवार की शाम से ही लापता थे। दोनों बच्चों को घर में छोड़कर उनकी मां अस्पताल में किसी को दिखाने के लिए गई थी, इसी बीच दोनों बच्चे गायब हो गए। जिसके बाद दोनों बच्चा की खोजबीन शुक्रवार की देर रात तक की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दोनों बच्चे पोखर में डूब गए होंगे। इसके बाद शनिवार को पोखर में दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। जैसे ही दोनों का शव पोखर से मिला परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक बच्चों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता