Hindi News / news / बिहार : स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर, कोरोना काल बेहतर काम करने का...

बिहार : स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर, कोरोना काल बेहतर काम करने का मिलेगा इनाम

1st Bihar Published by: Updated Jan 30, 2022, 7:40:32 AM

बिहार : स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर, कोरोना काल बेहतर काम करने का मिलेगा इनाम

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना महामारी के बीच लगातार बेहतरीन काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अब इनाम मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि कोविड-19 स्वास्थ्य उप केंद्रों और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मानदेय के अलावे इंसेंटिव भी दिया जाएगा। 


यह इंसेंटिव सीएचओ के लिए प्रदर्शन आधारित होगी, जिसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये है। वहीं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और उसके पोषक क्षेत्र में कार्यरत एएनएम एवं आशा को टीम आधारित इंसेंटिव दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम राशि क्रमशः 15 सौ तथा एक हजार रुपये है।


मंत्री ने कहा कि इस संबंध में पत्र के द्वारा सभी सिविल सर्जन को सूचित भी किया जा चुका है। कोविड काल में आशा और एएनएम ने काफी अच्छा काम किया है। यह हमारे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सभी आशा और एएनएम ने कोविड टीकाकरण के लिए चलाए गए हर घर दस्तक कार्यक्रम और कोविड के प्रति जागरूकता में भी अहम भूमिका निभायी है।


मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्तर से संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को कोविड से संबंधित कार्य करने के एवज में अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रतिमाह का प्रदर्शन आधारित या टीम आधारित इंसेंटिव की राशि स्वास्थ्यकर्मी तक सुनिश्चित कराएं।