ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

बिहार : सुबह-सुबह टीचर को हाइवा ने रौंदा, सामने आया मौत का लाइव वीडियो; यहां पढ़ें पूरी बात

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तंडाव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

बिहार : सुबह-सुबह टीचर को हाइवा ने रौंदा, सामने आया मौत का लाइव वीडियो; यहां पढ़ें पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तंडाव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी  से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक टीचर की मौत हो गई। इसके बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा चौक पर घर के बाहर कचरा जला रहे शिक्षक को हाइवा ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गई है।  इस पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें पीछे की तरफ जा रही है हाइवा शिक्षक को कुचल देती है इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी मची हुई है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक शिक्षक का नाम लाल बाबू महतो है। वह पटेल नगर मध्य विद्यालय में पोस्टेड थे। उनकी मौत के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं शिक्षक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 


उधर,  इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया है वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि शिक्षक सड़क किनारे कचरा जला रहे हैं। तभी एक हाइवा बैक गियर में पीछे की तरफ आता है और शिक्षक को कुचल देता है। उसके बाद फिर हाइवा को ड्राइवर तेजी से लेकर वहां से भाग जाता है। शिक्षक की हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बड़ा हाल बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।