ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: शातिर अपराधी समेत 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोलियां बरामद

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देते

बिहार: शातिर अपराधी समेत 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देते की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।


सहरसा एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि काशनगर ओपी पुलिस को दो अज्ञात बदमाशों द्वारा सिमरिया पुल के पास लूटपाट की घटना को अंजाम देने की खबर मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश वहां से भागने लगे। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए मो. मासूम और मिथिलेश कुमार की निशानदेही पर इसी गैंग के दो अन्य सदस्य संजीत कुमार और पप्लेश कुमार को ओपी क्षेत्र के पड़रिया चौक के पास से गिरफ्तार गया।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान चारों के पास से 3 कट्टा और चार गोली बरामद किया गया। वहीं 2 बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार संजीत कुमार खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसके ऊपर हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तार अन्य बदमाशों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता