ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

बिहार : शराब लदा ट्रक 20 फीट गड्ढे में पलटा, पुलिस के पहुंचने तक लोग लूटते रहे शराब

JAMUI : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जहां एक ओर प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर शराब कारोबारी शराब बेचने के एक से एक तरीके भी ढूंढ ले रहे हैं

बिहार : शराब लदा ट्रक 20 फीट गड्ढे में पलटा, पुलिस के पहुंचने तक लोग लूटते रहे शराब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जहां एक ओर प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर शराब कारोबारी शराब बेचने के एक से एक तरीके भी ढूंढ ले रहे हैं. ताजा मामला जमुई से जहां वैध शराब लदा एक ट्रक 20 फिट गहरे खाई में गिर गया. जिसके बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई. जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तबतक कई लोगों ने शराब पर हाथ साफ कर लिया. 


घटना जमुई के मलयपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह पतनेश्वर चौक के समीप अवैध शराब लदा एक ट्रक 20 फिट गहरे खाई में गिर गया. घटना के बाद ड्राईवर और खलासी कूदकर फरार हो गया. इस घटना के बाद स्थानियों लोगों की भीड़ जैम गई. जबतक पुलिस पहुंची लोग शर्ब लूट चुके थे. दूसरी तरफ इस दुर्घटना में एक वृद्ध तारणी मांझी ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गया. 


बतया जा रहा है कि SP प्रमोद कुमार मंडल को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप कटौना, मलयपुर के रास्ते जाने वाली है. सूचना मिलने के बाद पर मलयपुर थाना की पुलिस ने कटौना बायपास मोड़ पर बेरियर लगाकर सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी. इस क्रम पुलिस ने ट्रक को रुकवाने की कोशिश की गई. लेकिन ट्रक चालक बेरियर को तोड़ते हुए जमुई की ओर भागने लगा. 


फिर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया. ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से पतनेश्वर चौक पर ट्रक घुमावदार मोड़ में फंस गई और अनियंत्रित होकर वृद्ध को ठोकर मरते हुए एक नीम के पेड़ में ठोकर मार दी और 20 फिट गहरे खाई में पलट गई. घटना स्थल पर जबतक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती तबतक स्थानीय लोगों ने शराब पर हाथ साफ कर लिया. बाद में पुलिस पहुंच ट्रक से शराब निकालकर थाना लाया गया. जहां शराब की गिनती और मिलान किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शराब झारखंड निर्माणाधीन तीन अलग-अलग ब्रांड का बताया जाता है.

टैग्स