ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: शराब के नशे में धुत मिला JDU का पूर्व जिलाध्यक्ष, धौंस दिखाया तो पुलिस ने कर दिया ये हाल

PURNEA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए हैं। शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों और शराबियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी

बिहार: शराब के नशे में धुत मिला JDU का पूर्व जिलाध्यक्ष, धौंस दिखाया तो पुलिस ने कर दिया ये हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए हैं। शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों और शराबियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां सत्ताधारी दल जेडीयू के युवा प्रकोष्ठ का पूर्व जिलाध्यक्ष शराब के नशे में धुत मिला है। पकड़े जाने के बाद शराबी नेता ने पुलिस को अपनी पहुंच का धौंस दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत के उपसरपंच सह युवा जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन सिंह कुशवाहा को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ शराब के नशे में पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पुलिस को अपनी पहुंच का धौंस दिखाया और पुलिसकर्मियों से ही बदसलूकी करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दोनों शराबी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


शुक्रवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 131ए पर श्रीनगर चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक शख्स को जोरदार ठोकर मार दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर वहां से गुजर रही स्कॉर्पियो को रोका। स्कार्पियो पर सवार युवा जेडीयू का पूर्व जिलाध्यक्ष सह डिमिया छतरजान पंचायत के उप सरपंच रंजन सिंह कुशवाहा समेत दो अन्य युवक शराब के नशे में धुत मिले। पूछताछ करने करने पर उन्होंने पुलिस के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता