ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: शख्स की संदिग्ध मौत से सनसनी, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका; पुलिस ने देर रात आनन-फानन में शव का कराया पोस्टमार्टम

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का कहना है कि अत्याधिक शराब पीने से शख्स की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम

बिहार: शख्स की संदिग्ध मौत से सनसनी, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका; पुलिस ने देर रात आनन-फानन में शव का कराया पोस्टमार्टम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का कहना है कि अत्याधिक शराब पीने से शख्स की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के छक्कन टोला के पास की है।


मृतक की पहचान समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड नंबर 11 निवासी 50 वर्षीया जगदीश दास के रूप में की गई है। मृतक के बेटे दीपक दास ने बताया है कि वह मजदूरी करने के लिए गए थे। मजदूरी करके वह घर वापस आए, फिर थोड़ी देर के बाद वह घर से निकाल कर शराब पीने के लिए बाहर चले गए थे।


मृतक के बेटे ने बताया कि 2 घंटे के बाद जिसके यहां शराब पी रहे थे उस व्यक्ति ने ही खबर दी कि जगदीश दास बेहोश पड़े हैं। परिजनों का कहना है कि जगदीश दास अक्सर शराब पीते थे और शराब पीने के कारण ही उनकी मौत हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने पन्नी में पैक किया हुआ महुआ शराब भी बरामद किया था।


छौड़ाही थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से शराब मिलने के बावजूद पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।


बिहार: शख्स की संदिग्ध मौत से सनसनी, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका; पुलिस ने देर रात आनन-फानन में शव का कराया पोस्टमार्टम

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता