ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

बिहार से आरसीपी और पारस बनेंगे केंद्र में मंत्री, बाकी दावेदारों का पत्ता साफ

PATNA : आज शाम होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से दो नए चेहरे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होंगे. जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह और एलजेपी से बगावत करने वाले पशुपति कुमार

बिहार से आरसीपी और पारस बनेंगे केंद्र में मंत्री, बाकी दावेदारों का पत्ता साफ
First Bihar
1 मिनट

PATNA : आज शाम होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से दो नए चेहरे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होंगे. जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह और एलजेपी से बगावत करने वाले पशुपति कुमार पारस आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे. इन दोनों नामों की पुष्टि हो गई है. फिलहाल आरसीपी सिंह और पशुपति पारस प्रधानमंत्री आवास पर हैं. प्रधानमंत्री आवास पर उन्हीं लोगों को बुलाया गया है जिन्हें आज शाम मंत्री पद की शपथ लेनी है. 


इसके साथ ही बाकी के दावेदारों का पत्ता साफ हो गया है. बीजेपी से सुशील कुमार मोदी, जेडीयू से लोकसभा सांसद ललन सिंह समेत अन्य दावेदारों को निराशा हाथ लगी है. जेडीयू से जिन अन्य नामों की चर्चा थी उनमें चंदेश्वर चंद्रवंशी, रामनाथ ठाकुर और संतोष कुशवाहा का नाम चल रहा था. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि केवल आरसीपी सिंह और पशुपति पारस ही बिहार से मंत्री बनने जा रहे हैं.