ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े शख्स से लूट लिए लाखों रुपए; पीट-पीटकर किया घायल

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बदमाशों ने धर्मकांटा संचालक से पिस्टल दिखाकर तीन लाख रुपए लूट लिए।

बिहार में बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े शख्स से लूट लिए लाखों रुपए; पीट-पीटकर किया घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बदमाशों ने धर्मकांटा संचालक से पिस्टल दिखाकर तीन लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी चंदेश्वर शर्मा के बेटे सोनू कुमार मंसुरपुर गांव के पास सड़क किनारे धर्मकांटा चलाता है। शुक्रवार की दोपहर सोनू धर्मकांटा पर मौजूद था तभी गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी शिववचन सिंह का बेटा संतोष कुमार, विकास कुमार दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और सोनू के साथ मारपीट करने लगा।


मारपीट करने के दौरान बदमाशों ने गल्ला मे रखें लगभग तीन लाख रुपए कैश और सोनू के गले से सोने का चैन छीन लिया। सोनू के विरोध करने पर बदमाशों ने पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया। सोनू की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद बदमाश गाड़ी मेंबैठकर फरार हो गये। लोगों ने सोनू क सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता