ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार की तीन बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बच्चियां नहाने के लिए तालाब में उतरी थीं और गहराई का पता नहीं चलने के

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार की तीन बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बच्चियां नहाने के लिए तालाब में उतरी थीं और गहराई का पता नहीं चलने के कारण तीनों गहरे पानी में चली गईं। जबतक तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में गुरूवार की दोपहर तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियों की मौत हो गई। बभनगामा गांव निवासी संजय मंडल और वकील मंडल की बेटी घर के पास तालाब में नहा रही थी। इसी दौरान एक बच्ची डूबने लगी जब दूसरी बच्ची उसे बचाने के गई, तो वह भी डूबने लगी। यह देख तीसरी बच्ची भी तालाब में उतरी लेकिं तीनों की डूबने से मौत हो गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तीनों को तालाब से निकालकर बाराहाट पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बभनगामा निवासी संजय मंडल की 11 वर्षीय बेटी किरण कुमारी, वकील मंडल की बेटी जूही और ज्योति कुमारी की मौत हुई है। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता