ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार : स्कूल से लौटते समय तीन दोस्तों ने 9 वीं की स्टूडेंट को घेरकर बेल्ट और ईंट-पत्थर से पीटा, मौके पर हुई मौत

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नबालिग छात्र की हत्या उसके तीन दोस्तों के द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। जिस लड़के की हत्या ह

बिहार : स्कूल से लौटते समय तीन दोस्तों ने 9 वीं की स्टूडेंट को घेरकर बेल्ट और ईंट-पत्थर से पीटा, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नबालिग छात्र की हत्या उसके तीन दोस्तों के द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। जिस लड़के की हत्या हुई है वो क्लास 9 का स्टूडेंट बताया जा रहा है। यह वारदात बिदुपुर के शीतलपुर ककरहटा गांव के पास हुई। 


दरअसल, गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की उसके ही तीन साथियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोस्तों ने स्कूल से लौटते वक्त उसे घेर लिया और फिर बेल्ट एवं पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक का नाम आदर्श कुमार बताया जा रहा है। ये राजकीय रामनंदन उच्च विद्यालय सर्वोदय में पढ़ते हैं। घटना के दिन भी यह अपने भाई के साथ स्कूल गया। छुट्टी होने के बाद जब आदर्श घर लौट रहा था, तो उसके बगल के तीन छात्रों ने उसे घेर लिया। उसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। तीनों दोस्तों ने आदर्श को गड्ढे में धकेल दिया। फिर उसकी बेल्ट और ईंट-पत्थर से बुरी पिटाई की गई।


वहीं, मारपीट के दौरान तीनों ने उसे गड्ढे में पड़े बड़े पत्थर पर पटक दिया। इस कारण आदर्श बेहोश हो गया। होश आने पर वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा। घर वाले उसे लहुलूहान हालत में देखकर घबरा गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।


इधर, इस मामले में फिलहाल पुलिस के पास किसी तरह की कोई शिकायत की गई है या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने आई है। इस लिहाजा पुलिस सभी इस मामले की जांच को लेकर अपने अस्तर से जांच करने से बचती हुई नजर आ रही है।  हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने पर इस ममाले में तुरंत एक्शन लिया जाएगा।