ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: ससुराल जा रही प्रेमिका को आशिक ने मारी गोली, बीच सड़क पर खुद को भी किया शूट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है जहां सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे पहले उसने नवविवाहिता को गोली मारी फिर उसके बाद खुद को भी शूट किया। इस घटना में यु

बिहार: ससुराल जा रही प्रेमिका को आशिक ने मारी गोली, बीच सड़क पर खुद को भी किया शूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है जहां सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे पहले उसने नवविवाहिता को गोली मारी फिर उसके बाद खुद को भी शूट किया। इस घटना में युवती की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना भागन बिगहा ओपी अंतर्गत तूफानगंज गांव की है। 

गौरतलब है कि 26 मई को रहुई के शाहपुर गांव में युवती की शादी हुई थी। शाहपुर गांव निवासी विकास से शादी के बाद युवती अपने मायके आई हुई थी। जिसके बाद आज रविवार को वह अपने देवर के साथ ससुराल जा रही थी। तभी इसकी भनक युवक को लग गयी और रास्ते में ही सिरफिरे युवक ने गाड़ी को ओवरटेक करके रूकवाया। जिसके बाद बोलेरो से खींचकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी शूट किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। दोनों को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। 


मृतका की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी संदीप कुमार की 21 वर्षीया पुत्री शबनम उर्फ बिंदू के रूप में हुई है। वही घायल युवक राजपाल लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी का रहने वाला है। जो युवती से एकतरफा प्यार करता था। इस संबंध में भागन बिगहा ओपी प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता