ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: सरकारी स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या करने का आरोप; विरोध में सड़क पर उतरे लोग

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक लड़के का शव संदिग्ध हालत में स्कूल में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 17 वर्षीय किशोर का शव स्कूल भवन की खिड़की के ग्रिल में फंदे से लटका पाया

बिहार: सरकारी स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या करने का आरोप; विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक लड़के का शव संदिग्ध हालत में स्कूल में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 17 वर्षीय किशोर का शव स्कूल भवन की खिड़की के ग्रिल में फंदे से लटका पाया गया है। मृतक के परिजनों ने किशोर के दोस्तों पर ही घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढट्ठा की है।


मृतक किशोर की पहचान 17 वर्षीय अमोल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात अमोल के कुछ दोस्त घर से बुलाकर उसे अपने साथ ले गए थे लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने स्कूल की खिड़की में ग्रिल से लटका अमोल का शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर रोसड़ा-सिंघिया पथ मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता