ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

बिहार : सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

MOTIHARI : मोतिहारी में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है। आरोपी पति ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। गुरुवा

बिहार : सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है। आरोपी पति ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। गुरुवार की देर रात आरोपी ने अपने एक दोस्त की मदद से पत्नी को मौत की नींद सुला दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक नवादा गांव निवासी रहमान मियां ने अपनी बेटी की शादी बेतिया के रहने वाले राजू मियां के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ की थी। राजू अपने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहता था। गुरुवार को राजू एक अन्य युवक के साथ घर पहुंचा और देर रात चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब वे शुक्रवार की सुबह मृतका को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे।


कमरे के अंदर खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राजू ने किसी कारण से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।