ब्रेकिंग
टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपटेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंप

बिहार : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, सब्जी में नमक कम होने पर बेरहमी से ले ली जान

CHHAPRA : छपरा में हत्या का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण जानकर हर कोई हैरान है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के

बिहार : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, सब्जी में नमक कम होने पर बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : छपरा में हत्या का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण जानकर हर कोई हैरान है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के कलान गांव की है, जहां आरोपी पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि पत्नी ने जो खाना बनाया था उसमें नमक कम था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।


मृतक महिला की पहचान मांझी के कलान गांव निवासी प्रभु राम की पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है आरोपी पति प्रभु मांझी ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारकर बेचने का काम करता है। शुक्रवार की रात घर में खाना खाने के दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि प्रभु मांझी ने ताड़ी छेने वाले हसिया से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।


बताया जा रहा है कि सब्जी में नमक कम होने से आरोपी आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मांझी थाने के पुलिस ने आरोपी प्रभु मांझी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।