ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: गर्लफ्रेंड का जीजा के साथ बुलेट पर घूमना आशिक को गुजरा नागवार, सनकी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका को मारी गोली

MOTIHARI : मोतिहारी में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मि

बिहार: गर्लफ्रेंड का जीजा के साथ बुलेट पर घूमना आशिक को गुजरा नागवार, सनकी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुंडवा चैनपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर बलुआ की है।


घायल लड़की की पहचान हसनपुर बलुआ गांव निवासी महेंद्र बैठा की बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले युवक से इस युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बॉयफ्रेंड के मना करने के बावजूद युवती अपने जीजा की बाइक पर बैठकर घूमने जाया करती थी। इस बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की साजिश रच दी।


अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की ओर गई लड़की को प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बीच रास्ते में घेर लिया और गोली चला दी। गोली युवती के कमर के नीचे लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।