ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

बिहार: तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटा, हादसे में दो किसानों की दर्दनाक मौत

BETTIAH: बेतिया में भीषण सड़क हादसे में दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किसान चीनी मिली में गन्ना की अनलोडिंग कर ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो

बिहार: तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटा, हादसे में दो किसानों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में भीषण सड़क हादसे में दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किसान चीनी मिली में गन्ना की अनलोडिंग कर ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलटी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम के पास की है।


हादसे के शिकार हुए दोनों किसानों की पहचान मझौलिया प्रखंड के सेमरा पंचायत निवासी शंभू शाह और सुरेश महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसान आपस में मित्र थे और गन्ना लेकर मझौलिया शुगर मिल में गए थे। गन्ना अनलोड करने के बाद दोनों ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे।


इसी दौरान कुष्ठ आश्रम के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में जा पलटा, जिससे दोनों किसानों का मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मझौलिया थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता