1st Bihar Published by: Rajiv Ranjan Updated Feb 05, 2022, 11:36:46 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में चार लोग जख्मी हो गए है. जिसमें ड्राइवर कि हालात काफी चिंताजनक बनी थी. जिसका हॉस्पिटल जाने के दौरान मौत हो गई.
घटना एनएच 28 के हरपुर की है जहां स्कार्पियो सवार चार लोग जख्मी हो गए है. बता दें नई स्कार्पियो रक्सौल के एक डीलर के पास खाली जा रही थी. ड्राइवर ने पटना से तीन यात्रियों को मोतिहारी के लिए बैठा लिया था. स्कोर्पियो सवार लोग छत्तीसगढ़ से मोतिहारी शहर और रामगढ़वा के लिए जा रहे थे. तभी स्कार्पियो हरपुर में एनएच पर सड़क किनारे रखे रेलवे लाइन के स्लीपर से टकरा गई. टक्कर लगने के बाद स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.
घटना एनएच 28 के हरपुर की है. स्थानिए लोगो के सहयोग से सभी घायलों के अस्पताल पहुँचाया गया है.