ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: पार्सल वैन में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

HAJIPUR: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना हाजीपुर में हुई है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार ल

बिहार: पार्सल वैन में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना हाजीपुर में हुई है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास की है। बताया जा रहा है कि रतनपुरा के पास सकड़ किनारे एक कंटेनर खड़ा था, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार कंटेनर में जा घुसी। जोरदार आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थळ पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।


कार सवार लोगों में एक कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान अस्पताल मे हो गई। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है, जिससे एनएच पर आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता