ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: सड़क दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

BANKA : बिहार के बांका से खबर आ रही है जहां बभंगामा के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार अजय साह बांका पैक्स के काम से गए थे. और वापस आने वक्त पिकअप ग

बिहार: सड़क दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से खबर आ रही है जहां बभंगामा के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार अजय साह बांका पैक्स के काम से गए थे. और वापस आने वक्त पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. और अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.


घटना बांका ढाकामोड मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम की है जहां पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार साह बांका पैक्स के काम से गए थे और वापस आने के वक्त ढाकामोड बांका मार्ग पर तेलीया के समीप पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में उठा कर उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 


अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जब देखा तो मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद गांव में मातम छा गया है. बता दें कि मृतक बभनगामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय साह बाराहाट डफरपूर के पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत साह के ससूर थे. आकस्मिक निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

टैग्स