लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, समाजसेवी अजय सिंह ने परिवार के साथ डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था का महापर्व छठ: युवा चेतना के सुप्रीमो ने व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और सूप, कहा-छठ सामाजिक न्याय का प्रतीक BIHAR NEWS: मोकामा में गंगा नदी फिर बनी मौत का कुंड : छठ पूजा का जल लेने गया किशोर डूबा, पिछले तीन साल में सौ से अधिक लोग गंवा चुके जान Election Commission : चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा, अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू होगी। Bihar News : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, छठ पूजा की तैयारी कर रही दो महिलाएं समेत तीन लोग झुलसे Bihar Election 2025 : तेजस्वी और राहुल से आगे निकले CM नीतीश कुमार, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन; आधी आबादी को लेकर तैयार हुआ ख़ास प्लान Bihar politics scandal : राजद नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल, बोले– "सलमान खान भी डांस करते हैं, हमने कौन सा ग़लत किया" Bihar Politics : राहुल गांधी की बिहार से दूरी पर कांग्रेस में असमंजस, जानिए कांग्रेस बना रही कोई नई रणनीति या फिर सच में है नाराजगी का संकेत? Bihar Election 2025 : "मैं भी राजनीति छोड़ दूंगा...” बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान,कहा - नहीं हुआ यह काम तो ....
1st Bihar Published by: Updated Sat, 02 Oct 2021 02:31:58 PM IST
- फ़ोटो
DESK: देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर देशभर में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बिहार के बेगूसराय, बगहा, कैमूर, बेतिया सहित कई जिलों में बापू की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। इस मौके पर बेगूसराय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनायी गयी उन्हें याद किया गया। वही बेगूसराय के जिला स्थापना दिवस के मौके पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। वही बगहा में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। जबकि भभुआ व्यवहार न्यायालय से प्रभातफेरी भी निकाली गयी। इस मौके पर विविध जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
BEGUSARAI: गांधी जयंती के मौके पर बेगूसराय पुलिस लाइन से प्रभातफेरी निकाली गयी। बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया। इस प्रभात फेरी पर खुद डीएम और एसपी सहित कई पदाधिकारी पैदल ही पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम पहुंचे। गांधी स्टेडियम पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया गया। बापू की जयंती के दिन आज बेगूसराय जिले का स्थापना दिवस भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बापू के याद में आज पूरे बेगूसराय में टीकाकरण का भी अभियान चलाया जा रहा है। बेगूसराय डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की।
BAGAHA: बापू की जयंती पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने बगहा स्थित देवीमंगल सिंह उच्च विद्यालय में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बगहा के इस स्कूल प्रांगण में स्थित कुंए का भी निरीक्षण किया जहां प्रवास के दौरान बापू ने स्नान किया था। बगहा दौरे के दौरान संजय जायसवाल ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया और चंपारण को बापू की धरती करार दिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें बगहा शहर से जुड़ी हुई हैं। देश की गुलामी के दौरान महत्मा गांधी 1930 में नमक छोड़ों आंदोलन के दौरान बगहा के देवी मंगल सिंह उच्च विद्यालय पहुंचे थे। जिस कुएं के पास गांधी जी ने स्नान किया था वह आज भी संरक्षित तौर पर मौजूद हैं। इसका जीर्णोद्धार कराया गया है। 1930 में आंदोलन के दौरान इनके साथ ही गांधी जी भितिहारवा से भैरोगंज होते हुए बगहा के डीएम एकेडमी में पहुंचे थे जहां पर आराम किए थे।
इसके बाद सभी लोग धनहा चले गए जहां पर नमक बनाया व विदेशी कपड़े जलाकर अंग्रेजों का विरोध किया। इस यात्रा के बाद बगहा में गांधी जी के अनुयायी हजारों लोग हो गए। जिसके बाद असहयोग आंदोलन में जमकर बगहा के लोगों ने गांधी जी का साथ दिया। आज भी डीएम एकेडमी में गांधी जी के आने व रहने की बात शीलापट्ट पर अंकित है। इस कुएं को आज लोग गांधीजी का कुआं के नाम से जानते हैं। हालांकि प्रचार प्रसार की कमी की वजह से इस बात को जन-जन तक नहीं पहुंचाया गया।
जिसके कारण यहां का इतिहास दबकर रह गया है। नगर के समाजसेवी विद्या द्विवेदी कहते हैं कि यह कुआं आजादी से जुड़ा है। आज देश के कोने-कोने में गांधी जी की फोटो और गांधी जी के प्रतिमा के पास गांधी जी को लोग याद करते हैं। लेकिन गांधी जी जहां गये जिस जगह पर रुके वैसे यादों को ताजा करने व देश के आने वाले पीढ़ी को याद दिलाने की जरूरत है। गांधी जी से जुड़ी एक एक चीजों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।
BETTIAH: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जयसवाल बेतिया भी पहुंचे जहां हरिवाटिका चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, लौरिया विधायक विनय बिहारी, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ भी मौजूद थे। इस दौरान तिरंगा पद यात्रा कर हरिवाटिका चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
KAIMUR: देश आज अमृत महोत्सव के तहत गांधी जयंती धूमधाम से मना रहा है। गांधी जयंती के मौके पर भभुआ व्यवहार न्यायालय से प्रभातफेरी निकाली गयी। व्यवहार न्यायालय भभुआ में जिला न्यायाधीश संपूर्णानंद तिवारी ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भभुआ व्यवहार न्यायालय के कई न्यायाधीश और कर्मी भी मौजूद थे। इस मौके पर बापू को नमन किया गया और प्रभातफेरी भी निकाली गयी।
जिला न्यायाधीश संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि गांधी जी की 191 वी जयंती आज पूरा देश मना रहा है । सभी को पता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में कितना बड़ा योगदान रहा है। आज हम इस मुकाम पर हैं कि आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्हीं का योगदान है कि हमारे सारे लोकतांत्रिक अधिकार उसी तरह सुदृढ़ और मजबूत बने हुए हैं। महात्मा गांधी जी के विचार आज और भी प्रासंगिक हो गए हैं। बापू सदा ही शोषण, समानता, छुआछूत,गरीबी, महिलाओं के अधिकार और मजदूरों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत में अंग्रेजों के भारत छोड़ों आंदोलन से लेकर असहयोग आंदोलन तक सब में शोषण के खिलाफ बापू लड़ते रहे। जिसका परिणाम है कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं । हमारे विधिक प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकार भभुआ द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रभातफेरी भी निकाली गयी। जो वैक्सीनेशन सेंटर तक गयी। जहां विविध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वही सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मूर्तिकारों को सम्मानित किया। सासाराम के शेरगंज इलाके में मूर्ति बनाने वाले कुम्हारों को इस दौरान अंग वस्त्र भेंट किए गए और माला पहनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी के अलावा पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद भी इस दौरान मौजूद रहे। जवाहर प्रसाद ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। जो 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसी के तहत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मूर्तिकारों को सम्मानित किया गया।







