ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े मुखिया के देवर की हत्या, बदमाशों ने मारी बैक टू बैक तीन गोलियां

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के परोहा गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में मुखिया के देवर मदन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां मदन को लगीं। इलाके में दहशत का माहौल है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित परोहा गांव में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर मुखिया रानी देवी के देवर मदन कुमार सिंह की हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब मदन सिंह अपने गांव में मौजूद थे। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां मदन सिंह को लगीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भारी आक्रोश व दहशत का माहौल है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हत्या के इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। मृतक मदन कुमार सिंह पंचायत में मुखिया रानी देवी के प्रमुख सहयोगी थे और पंचायती मामलों के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी करते थे। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता