ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार : कुख्यात राजा ठाकुर की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली थी जान

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों आपसी वर्चस्व को लेकर शातिर अपराधी राजा ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के पास बीते गुरुवार की रा

बिहार : कुख्यात राजा ठाकुर की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों आपसी वर्चस्व को लेकर शातिर अपराधी राजा ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के पास बीते गुरुवार की रात कुछ लोगों ने उसे पार्टी के बहाने बुलाया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथ वारदात का सीसीटीवी फुटेज लगा है। इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे बदमाशों पीट-पीटकर राजा ठाकुर की जान ले ली।


दरअसल, बीते गुरुवार की देर रात कुछ लोगों ने राजा ठाकुर को पार्टी करने के बहाने जियालाल चौक के पास बुलाया था। पार्टी करने के बाद राजा ठाकुर वापस जाने के लिए जैसे ही अपनी बाइक की तरफ बढ़ा। करीब दो दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे सड़क के किनारे बेसुध पाया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे एसकेएमसीएच लेकर पहुंची थी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में कुख्यात के मां के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी गई थी।


वारदात के ठीक आठ दिन बाद वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि राजा ठाकुर के साथ कितनी बेरहमी से मारपीट की जा रही है। कुछ युवकों के हाथ में हथियार भी हैं जिससे राजा ठाकुर पर लगातार वार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर भी अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।