Patna mayor : पटना नगर निगम में मचा भूचाल ! खतरे में आई मेयर सीता साहू की कुर्सी, जारी हुआ नोटिस Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 15 Dec 2024 04:14:38 PM IST
- फ़ोटो
SUPAUL: 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सुपौल के छातापुर में VIP पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें छातापुर विधानसभा अन्तर्गत छातापुर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में VIP पार्टी के नेता संजीव मिश्रा ने पार्टी के सभी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्त्ता को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसने का संकेत दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संजीव मिश्रा ने कार्यकर्ता को इशारों-इशारों में कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में VIP पार्टी छातापुर विधानसभा से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए इस सीट पर जीत तय करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। बस थोड़ा और ताकत सभी कार्यकर्ता को दिखाना है। जिससे इस विधानसभा में एक मजबूत संगठन बनाया जा सके।
आज VIP पार्टी पूरे कोशी, सीमांचल और मिथिलांचल मे अपने सामाजिक छवि और प्रखर समाजसेवी साथी संजीव मिश्रा की बदौलत अपना मजबूत आधार बना रही है, संजीव मिश्रा के बेदाग छवि एवं लगातार छातापुर विधानसभा में किए जा रहें विकास के कार्यों से छातापुर विधानसभा में VIP पार्टी एवं महागठबंधन काफ़ी मजबूत होने जा रही है।
बैठक में VIP पार्टी के विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की संजीव मिश्रा जी VIP पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही कुछ लोग हताश और निराश हो गए है उनके अंदर एक खलबली सी मच गई है बोखलाये हुए लोग अब अपनी विदाई को तय मानते हुए बोरिया बिस्तर बाँधने को तैयार है क्योंकि VIP पार्टी अपने महागठबंधन के साथ इस बार इस विधानसभा को कलंक मुक्त करने वाली है।
आज की इस बैठक में VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मुखिया, प्रखंड अध्यक्ष शंभु कुमार मुखिया, उमेश सहनी, महानंद सहनी,पवन सहनी, विनय मंडल ,रिक्कु मिश्र, हरिशंकर यादव,मोनाजीर आलम, ललन कुमार भारती, सुभाष मुखिया, राजेश मुखिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। आज के बैठक की मंच संचालन छातापुर विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार ने की।