ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar Politics: RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, उपचुनाव से पहले दो नेताओं ने एकसाथ दिया इस्तीफा

PATNA: बिहार में होनेवाले विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों

Bihar Politics: RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, उपचुनाव से पहले दो नेताओं ने एकसाथ दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में होनेवाले विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने बजाप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने इस्तीफे की घोषणा की है।


दरअसल, बिहार विधानसभा की चार सीटों पर किसी भी वक्त चुनाव का एलान हो सकता है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव की घोषणा को लेकर सभी पार्टियों की नजर चुनाव आयोग की तरफ हैं। इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के दो नेताओं ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा और प्रदेश महासचिव परमानंद कुशवाहा ने पटना के एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने इस्तीफे का एलान कर दिया। अजय कुशवाहा ने शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में बेलागंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोई निर्णय नहीं होने से असंतोष की स्थिति है। वहीं अनुशासनहीनता चरम पर पहुंच गई है।


वहीं प्रदेश महासचिव परमानंद कुशवाहा ने कहा कि कुर्था विधानसभा सीट से चुनाव लड़के की तैयारी को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा से इस्तीफा देने की बात कही है। बता दें कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां और दावेदारी तेज हो गई है और इसके बीच दो नेताओं का एकसाथ पार्टी छोड़ना उपेन्द्र कुशवाहा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।