ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar Politics : पटना से प्रगति यात्रा के लिए रवाना हुए CM नीतीश, गांधी जी की कर्म भूमि से शुरू होगा कार्यक्रम

Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार आज सोमवार से प्रगति यात्रा पर निकल गए हैं। इसको लेकर सीएम आज मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सीधे पटना एअरपोर्ट पहुंचे। पटना से ह

Bihar Politics : पटना से प्रगति यात्रा के लिए रवाना हुए CM नीतीश, गांधी जी की कर्म भूमि से शुरू होगा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार आज सोमवार से प्रगति यात्रा पर निकल गए हैं। इसको लेकर सीएम आज मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सीधे पटना एअरपोर्ट पहुंचे। पटना से हेलीकॉप्टर से पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर जाएंगे और फिर वहां से यात्रा शुरू करेंगे।मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत करेंगे। प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


प्रगति यात्रा की शुरूआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से हो रही है। 24 दिसंबर को नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।26 दिसंबर को नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी।वहीं, 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने निश्चय यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य सात निश्चय के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करना था। 9 नवंबर 2016 से इस यात्रा का आगाज हुआ था। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी कहा था कि सीएम भीषण ठंड में हर साल यात्रा करते हैं और लोगों से फीडबैक लेते हैं। इस बार प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनसे फीडबैक लेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे।


मालूम हो कि, सबसे पहले 12 जुलाई 2005 से नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा की शुरुआत हुई थी। 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा शुरू की गई थी। 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा की शुरुआत हुई थी। 28 अप्रैल 2010 से नीतीश कुमार विश्वास यात्रा पर निकले थे।  9 नवंबर 2011 से नीतीश कुमार ने सेवा यात्रा की शुरुआत की थी और 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई थी।


इसके बाद  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा पर निकले थे। 13 नवंबर 2014 को संपर्क यात्रा निकाली थी। 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा का आगाज हुआ था। 12 दिसंबर 2017 से समीक्षा यात्रा की शुरुआत हुई थी। 3 दिसंबर 2019 से सीएम ने जल जीवन हरियाली यात्रा शुरू किया गया था। 22 दिसंबर 2021 को सीएम ने समाज सुधार यात्रा शुरू किया गया था। वहीं, आखिरी बार समाधान यात्रा के तहत नीतीश कुमार 5 जनवरी 2023 से बिहार भ्रमण पर निकले थे।