ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार पुलिस ने जारी किया उपद्रवियों का पोस्टर, चुन-चुनकर करेगी कार्रवाई

PATNA: बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी गई है। पटना की पालीगंज पुलिस ने आंदोलन के नाम पर उत्पात मचाने वाले लोगों का पोस्टर जारी किया

बिहार पुलिस ने जारी किया उपद्रवियों का पोस्टर, चुन-चुनकर करेगी कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी गई है। पटना की पालीगंज पुलिस ने आंदोलन के नाम पर उत्पात मचाने वाले लोगों का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में 40 उपद्रवियों की फोटो मौजूद है। तीन दिन पहले अग्निपथ स्कीम के खिलाफ इन लोगों ने पालीगंज में जमकर उत्पात मचाया था।


एएसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पालीगंज में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में मौजूद उपद्रवियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद की अपील की है। एएसपी ने बताया कि जो भी लोग उपद्रवियों की पहचान करेंगे उनका पहचान गुप्त रखा जाएगा।


बता दें कि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पालीगंज में जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान पालीगंज थाने में पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था। एएसपी के मुताबिक उपद्रवियों के ये तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे और सोशल मीडिया के जरिए इकट्ठा कर पोस्टर जारी किया गया है। एएसपी ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।