ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बेंगलुरू से गिरफ्तार हुआ बिहार का शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार

BUXAR: कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए बक्सर पुलिस ऑपरेशन सफाया चला रही है। पुलिस के इस ऑपरेशन में लगातार सफलता हासिल हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार प

बेंगलुरू से गिरफ्तार हुआ बिहार का शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए बक्सर पुलिस ऑपरेशन सफाया चला रही है। पुलिस के इस ऑपरेशन में लगातार सफलता हासिल हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शुमार जीतू यादव को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर के खिलाफ अलग अलग थानों में 11 संगीन मामले दर्ज हैं।


बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जीतू यादव के खिलाफ लूट और डकैती के कुल 11 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलो में पुलिस को जीतू की लंबे समय से तलाश थी। जीतू की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान के के दौरान जीतू के बेंगलुरु में होने की खबर मिली।


जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम बक्सर से बेंगलुरु पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर जीतू यादव के धर दबोचा। शनिवार को पुलिस टीम उसे लेकर बक्सर पहुंची। एसपी ने बताया कि शातिर ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की सबसे अधिक पांच वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। 18 जुलाई को लूट की घटना अंजाम देने के बाद जीतू यादव भागकर बेंगलुरु चला गया था।