नशे में धुत बिहार पुलिस के जवान ने शख्स पर किया चाकू से हमला, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 16, 2019, 9:05:11 AM

नशे में धुत बिहार पुलिस के जवान ने शख्स पर किया चाकू से हमला, हालत नाजुक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: जिले में मामूली विवाद में शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना चकिया थाना इलाके के चकिया गांव की है. खबर के मुताबिक चकिया का राजकुमार अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बैठा था. तभी नशे की हालत में राजकुमार का एक रिश्तेदार जो बिहार पुलिस में कार्यरत है वो आया और उससे बात करने लगा. तभी दोनों के बीच विवाद हो गया और नशे में धुत पुलिस जवान ने राजकुमार पर चाकू से वार कर दिया. जिसमें राजकुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट