ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा दो लाख का इनामी बदमाश, 10 वर्षों से चकमा दे रहा था रौंदी यादव

JAMUI: जमुई पुलिस ने सिकंदरा थाना क्षेत्र से दो लाख के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट, डैकती, अपहरण समेत कुल 18 मामले दर्ज हैं। कुख्यात अपराधी

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा दो लाख का इनामी बदमाश, 10 वर्षों से चकमा दे रहा था रौंदी यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने सिकंदरा थाना क्षेत्र से दो लाख के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट, डैकती, अपहरण समेत कुल 18 मामले दर्ज हैं। कुख्यात अपराधी पिछले 10 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार पकड़ा गया।


जमुई एसपी शोर्य सुमन ने बताया कि इनामी अपराधी कुख्यात रौंदी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि रौंदी यादव सिकंदरा थाना क्षेत्र में मौजूद बै। जिसके बाद छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात रौंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया। 


एसपी ने बताया रौंदी यादव की गिरफ्तारी के लिए अन्य जिलों में भी छापेमारी की गई थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जितने भी टॉप टेन और टॉप 20 अपराधी हैं उसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 18 टॉप टेन बदमाशों में 14 को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी चार अपराधी अन्य जिलों के हैं जिसकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास की जा रही है। 


एसपी शोर्य सुमन ने बताया कि इसके पूर्व जमुई पुलिस ने दो लाख के इनामी अपराधी बबलू यादव, एक लाख के इनामी अपराधी सद्दाम मिया, 50 हजार के इनामी अपराधी राजेश यादव को गिरफ्तार किया था। वही दो लाख के अजय यादव उर्फ बीरबल यादव उर्फ गिदरा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की चौकसी काफी बढ़ गई है और लगातार पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता