ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नवीन झा, STF की टीम ने बंगाल से दबोचा, 5 भाइयों की हत्या का है आरोपी

MADHUBANI: बिहार एसटीएफ की अहम कामयाबी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से कुख्यात अपराधी नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नवीन झा, STF की टीम ने बंगाल से दबोचा, 5 भाइयों की हत्या का है आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार एसटीएफ की अहम कामयाबी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से कुख्यात अपराधी नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने जगाछा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बदमाश को धर दबोचा। इस दौरान एसटीएफ और बदमाशों के बीच झड़प भी हुई है। गिरफ्तार कुख्यात पर पांच लोगों की हत्या का आरोप है।


दरअसल, 28 मार्च 2021 को मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में एक साथ पांच भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पांच लोगों की हत्या करने के बाद कुख्यात नवीन झा फरार हो गया था। इसी बीच एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम हावड़ा पहुंची और छापेमारी कर नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर में होली के दिन 29 मार्च को अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर बिहार की सियासत खूब गरम हो गई थी। रावण सेना नाम से संगठन चलाने वाले दो भाइयों प्रवीण झा और नवीन झा ने मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बाद एक साथ पांच भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रवीण झा की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के दूसरे आरोपी नवीन झा को भी गिरफ्तार कर लिया है।