ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सामने आया बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा! थानेदार ने महिला पर गुंडों की तरह बरसाईं नॉनस्टॉप लाठियां, देखिए.. पीटाई का वायरल वीडियो

SITAMARHI: बिहार की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर गई। अब सीतामढ़ी से पुलिस क

सामने आया बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा! थानेदार ने महिला पर गुंडों की तरह बरसाईं नॉनस्टॉप लाठियां, देखिए.. पीटाई का वायरल वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर गई। अब सीतामढ़ी से पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। यहां एक थानेदार ने बीच सड़क पर महिला के ऊपर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए हैं। हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।






दरअसल, सीतामढ़ी के सुरसंड थाना प्रभारी का दबंद चेहरा सामने आया है। थानेदार राज किशोर सिंह ने आपस में लड़ रही दो महिलाओं में से एक को लाठियों से जमकर पीटा है। महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे थानेदार राजकिशोर सिंह महिला पर लाठियां बरसा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


थानेदार राजकिशोर सिंह हाथ में लाठी लिए गुंडों की तरह निहत्थी महिला के ऊपर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रहा है। इस दौरान महिला डरी सहमी नजर आ रही लेकिन थाना प्रभारी लगातार लाठी बरसा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस अमानवीय कार्य के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता