जानें आखिर क्यों छापेमारी करने गई बिहार पुलिस को उतारनी पड़ी अपनी पैंट, देखें तस्वीरें

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 18, 2019, 8:37:23 PM

जानें आखिर क्यों छापेमारी करने गई बिहार पुलिस को उतारनी पड़ी अपनी पैंट, देखें तस्वीरें

- फ़ोटो

CHHAPRA : बिहार पुलिस को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल छापेमारी करने गई पुलिस टीम को अपनी पैंट उतारनी पड़ गई. वर्दी निकाल कर अंडरवियर में पुलिसिया कार्रवाई कर रहे सूबे के पुलिसकर्मियों की तस्वीर ने सबको हैरान कर दिया है. पूरी घटना छपरा की है. जहां गंडक दियारा इलाके में छापेमारी करने गई पुलिस टीम अपनी पैंट उतारने को मजबूर हो गई. शराब के ठिकानों पर अंडर गारमेंट्स में रेड मारने पहुंची पुलिस को देख कर शराब कारोबारी भी भाग खड़ा हुए. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम जहां छापेमारी करने पहुंची थी. उस इलाके में बीच में ही एक नदी पड़ती है. इसलिए उस नदी को पार करने के लिए पुलिस वालों को अपनी पैंट उतारनी पड़ गई. बिहार पुलिस की इस अजीबोगरीब कहानी लोगों के बीच सुर्खियां बनी हुई है. पुलिस ने इस कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. पुलिस द्वारा शराब की भट्ठियों को नष्ट भी किया गया.