ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी : गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश

JEHANABAD : जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना की पुलिस ने तिवारी गैंग के शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ बिहार, झार

बिहार पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी : गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना की पुलिस ने तिवारी गैंग के शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस की गिरफ्त में आया गार्ड तिवारी वैशाली के लालगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में जहानाबाद में तिवारी गैंग के सदस्यों ने तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस मुख्यालय ने गार्ड तिवारी के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। 


जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूटे गए जो पैसों के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तोप्ता चला कि इसने अपनी अय्याशी पर उसे खर्च कर दिए हैं। पूछताछ में शातिर ने बताया कि तिवारी गैंग खड़ा करके वह आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।


पहली बार गोपालगंज के इलाके में लूट की वारदात को इसने अंजाम दिया था। अलग-अलग जिलों में लूट के साथ ही यूपी और झारखंड तक में यह गैंग वारदातों को अंजाम देता रहा है। तिवारी गैंग के निशाने पर बूढ़े, बुजुर्ग और कमजोर लोग होते थे। बच्चे और महिलाएं पहले रेकी करते थे, बाद में घर के बड़े लोग घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैंग का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता