Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला Bihar Election 2025: ‘पहले वाले ने कोई काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिएगा’, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मतदाताओं से अपील तेजस्वी यादव की अरवल में हुंकार: हर घर को मिलेगी नौकरी, बनेगी पढ़ाई-दवाई और कार्रवाई वाली सरकार Bihar Election 2025 : विधानसभा चुनाव में 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब,पटना एसएसपी ने वेतन रोकने का आदेश दिया Bihar Election 2025: वजीरगंज में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का तीखा प्रहार, एनडीए और महागठबंधन पर साधा निशाना Bihar Election 2025: वजीरगंज में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का तीखा प्रहार, एनडीए और महागठबंधन पर साधा निशाना Bihar Election 2025 : पवन सिंह की रैली में उमड़ी भीड़, पंडाल गिरा; टली बड़ी दुर्घटना Train News: दो-चार-छह घंटे नहीं बल्कि ढाई दिन की देरी से खुली बिहार जाने वाली यह ट्रेन, यात्रियों ने रेलवे को खूब कोसा Train News: दो-चार-छह घंटे नहीं बल्कि ढाई दिन की देरी से खुली बिहार जाने वाली यह ट्रेन, यात्रियों ने रेलवे को खूब कोसा
1st Bihar Published by: Updated Thu, 03 Feb 2022 06:55:13 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में निजी अस्पतालों की मनमानी जग जाहिर है। मरीजों के परिजनों से रुपए ऐंठने के लिए निजी अस्पताल हर हथकंडा अपनाते हैं। ताजा मामला पाटलिपुत्रा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बड़े निजी अस्पताल का है, जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रूपए के लिए शव को बंधक बनाने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक छपरा की एक मरीज को बीते 23 जनवरी को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। परिजनों द्वारा मरीज का शव मांगे जाने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रूपए की मांग की गई। गरीब परिजन अस्पताल प्रबंधन से मिन्नतें करता रहा लेकिन संवेदनहीन अस्पताल ने उनकी एक नही सुनी और अंत में 10 हजार रूपए वसूलने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंपा।
मृतक महिला की बेटी पूजा ने बताया कि उसकी मां शांति देवी को दिल की बीमारी थी। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शांति देवी को पाटलिपुत्रा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के नाम पर करीब दो लाख रूपए वसूल लिए गये लेकिन शांति देवी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव देने के एवज में अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रूपए की मांग की जा रही थी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि लाखों रूपए ऐंठने के बावजूद मरीज का ठीक से इलाज नहीं किया गया और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के साथ जबरन पैसा वसूलने का भी आरोप लगाया है।