1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 10, 2023, 9:51:56 AM
- फ़ोटो
CHAPRA: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण को लेकर सरकार लगातार कार्यरत है। कहीं से भी भ्रष्टाचार की हल्की सी भी भनक लगने पर भ्रष्टाचार अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाता है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां रिश्वतखोरी के मामले में मनरेगा अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा में एक मनरेगा अधिकारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। इसको 2 लाख 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि, ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के लिए करीब 10 लाख रुपए का टेंडर किया गया। या टेंडर पास करने के लिए मनरेगा अधिकारी विनोद ने संवेदक से 2.20 लाख रुपए घूस की मांग की गई। जब इस बात की जानकारी निगरानी विभाग की टीम को मिली तो तुरंत छापेमारी करते हुए इस आधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा का बिल पास करने के बाद में अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने दो लाख से ज्यादा रिश्वत की मांग की। जिसके बाद गरखा निवासी उमेश कुमार ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दे दी गई है। जिसके बाद निगरानी ने आज जाल बिछाकर विनोद कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने विनोद को गिरफ्तार करने के बाद पटना रवाना हो गई।