ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार: नाइट कर्फ्यू के बीच बार-बालाओं का हुआ अश्लील डांस, कोरोना गाइडलाइन की जमकर उड़ाई गयी धज्जियां

AURANGABAD: कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। औरंगाबाद में अब तक 411 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू

बिहार: नाइट कर्फ्यू के बीच बार-बालाओं का हुआ अश्लील डांस, कोरोना गाइडलाइन की जमकर उड़ाई गयी धज्जियां
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। औरंगाबाद में अब तक 411 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू भी लगा रखा है। लेकिन कुछ लोगों को नाईट कर्फ्यू का मतलब ही नहीं पता है और शायद यही कारण है कि रात भर बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ और इस दौरान कोविड नियमों का पालन तक नहीं किया गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 


औरंगाबाद के गोह थाना के वर्मा खुर्द गांव में नाईट कर्फ्यू के दौरान मौज मस्ती और बार-बालाओं के ठुमके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन हद तो यह है कि अधिकारियों को भी इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी। बिना मास्क लगाए सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे। ना तो किसी ने दो गज की दूरी रखी और ना ही कोविड नियमों का ही पालन किया। डीजे की धून पर बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। कर्फ्यू के दौरान रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा है लेकिन पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। 


वायरल वीडियो रविवार की रात का बताया जा रहा है जो बार बालाओं के डांस प्रोग्राम का है। जहां कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। बार बालाओं के डांस के दौरान सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्यक्रम पूरी रात तक चला। कार्यक्रम में आसपास के गांव वाले भी आ गये। जबकि पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील ठुमके लगवाए गए। कार्यक्रम के जरिए कोरोना गाइडलाइंस का खुलेआम उल्लंघन किया हुआ। वहीं इस मामले में गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता